हिसार (एकता): हिसार के आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि भव्य बिश्नोई का आईएएस परी बिश्नोई के साथ रिश्ता तय हो गया है। वह मई में उनसे सगाई करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज पहली चैत्र नवरात्रि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता आईएएस परी बिश्नोई से तय किया।

दोनों की मंगनी मई में की जाएगी। शायद इसी साल दोनों बेटों की वह शादी कर देंगे। सभी को निमंत्रण दिया जाएगा। गौरतलब है कि कुलदीप के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई की सगाई पंजाबी समाज की लड़की सृष्टि अरोड़ा से हुई है। जिसके बाद से राजस्थान के बिश्नोई समाज के कुछ लोग उनसे नाराज हैं। लोगों का कहना है कि बिश्नोई समाज की मान मर्यादाओं एवं परपंराओं को बार-बार तोड़कर लोगों की भावनाओं को आहत को ठेस पहुंचा रहे हैं।







