Home Haryana भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा को 36 बिरादरी का साथ.. किया सम्मान ...

भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा को 36 बिरादरी का साथ.. किया सम्मान समारोह आयोजित

190
0
16 सितंबर, गुरुग्राम–गुरुग्राम के भाजपा उम्मीदवार मुकेश शर्मा का 36 बिरादरी ने भगवान परशुराम वाटिका में अभिनन्दन व सम्मान  समारोह आयोजित किया।  मुकेश शर्मा ने कहा की प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
 मुकेश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदा ही सनातन का विरोध किया है। अब की बार जनता सनातन धर्म का विरोध करने वालो को करारा जबाव देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लोगों के लोगों के कल्याण के लिए अपने स्तर पर कई बड़े निर्णय लिए। हरियाणा को नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री कोई और मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस के शासन में केवल एक क्षेत्र विशेष के विकास के बारे में सोचा जाता था लेकिन भाजपा ने पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास कराया गया है। प्रदेश में कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला  भी नही बचा है। भाजपा के राज में आज हर वर्ग सुखी है। तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के लोगो की भलाई के लिए भाजपा कई कदम उठाएगी,जिससे प्रदेश के लोगो का भला हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here