Home Haryana सीए महेश गोयल को राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री...

सीए महेश गोयल को राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया

151
0

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के मुख्य संरक्षक, लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में दिल्ली के 8 सफ़दरजंग लेन पर आयोजित एक समारोह में एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता ने सीए महेश गोयल को संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया।

महेश गोयल ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोकसभा सांसद फगन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल समेत अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया।

सीए महेश गोयल की नियुक्ति पर पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक के शतरंज महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, भारतीय शतरंज महासंघ, नगर व्यापार मंडल, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी, बार एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (HCA) समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अंकित लोहिया और अन्य व्यापारी गण भी उपस्थित थे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए महेश गोयल ने कहा, “हमारा उद्देश्य सभी ट्रेड एसोसिएशनों को एक छत के नीचे लाना है। छोटे-छोटे एसोसिएशनों की वजह से व्यापारी अपनी समस्याएं सरकार तक नहीं पहुंचा पाते, लेकिन राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का प्रयास रहेगा कि हम व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here