अंबाला 5 सितम्बर : हरियाणा के अंबाला शहर विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक एवं हरियाणा सरकार में मौजूदा परिवहन,महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल को भाजपा ने एक बार फिर अंबाला शहर सीट से अपना प्रत्याशी चुना है। टिकट मिलने के बाद असीम गोयल के कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नज़र आया। सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता असीम गोयल के आवास पर ढोल नगाड़े लेकर इक्कठा हुए और खूब आतिशबाजी कर असीम गोयल को टिकट मिलने का जश्न मनाया।
इस दौरान असीम गोयल ने कहा कि वो विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और तीसरी बार अंबाला शहर सीट से कमल खिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हल्ला बोला।अंबाला शहर विधानसभा से टिकट मिलने के बाद अपने निवास अंबाला पहुंचे असीम गोयल, कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया और लड्डू खिला एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान असीम बोले जो विश्वास पार्टी ने जताया है। उस पर अंबाला की जनता जरूर मोहर लगाएगी और इस बार भी अंबाला में कमल खिलेगा, वही विकास के मुद्दे को लेकर इस बार भी वे जनता के बीच जायेंगे जो 10 साल में काम नही हुआ उस एजेंडा को आगे बढ़ा कर शहर का विकास करवाने का काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की नैतिक रूप से कांग्रेस चुनाव से बाहर हो गई है,कांग्रेस में जितने उम्मीदवार सीएम के है उतने ही गुट बने हुए है। जो पार्टी अपना संगठन खड़ा नही कर पाई वो हरियाणा को क्या खड़ा करेगी। भाजपा ने हरियाणा को नॉन स्टॉप का नारा दिया है और कांग्रेस ने फुल स्टॉप का इससे उनकी सोच पता चलती है। कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्रवाद , कृपावाद और जातिवाद की राजनीति की है इन्हीं मुद्दों को लेकर इस बार भी कांग्रेस हरियाणा में राजनीति करने जा रही है उन्हे विकास से कोई लेना देना नहीं है।







