Home Haryana सब्जी मंडी की दुकान में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के...

सब्जी मंडी की दुकान में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

274
0

गुड़गांव  |  गुड़गांव के सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह करीब 8:45 बजे एक पनीर और खोया की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी थी, जहां बड़ी संख्या में डीप फ्रीजर और फ्रोजन आइटम्स रखे गए थे।

स्टाफ ने धुआं उठते ही तुरंत दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक ओवरलोडिंग थी। गनीमत रही कि आग लगते ही दुकान में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दुकान की गहराई अधिक होने के कारण आग बुझाने में समय लगा। पहली मंजिल पर रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कुछ माल को बचा लिया गया है।

सुबह चार बजे से खुलने वाली इस दुकान में घटना के समय कई लोग मौजूद थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here