Home Haryana बीजेपी ने विधायक घनश्याम अरोड़ा पर तीसरी बार जताया भरोसा..टिकट...

बीजेपी ने विधायक घनश्याम अरोड़ा पर तीसरी बार जताया भरोसा..टिकट मिलने पर जताया आभार

143
0
यमुनानगर 5 सितम्बर : विधायक घनश्याम अरोड़ा को तीसरी बार टिकट मिलते ही उनके निवास स्थान पर वर्करों का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते नजर आए उनके साथ विधायक घनश्याम अरोड़ा भी नाचे। टिकट मिलने के लिए उन्होंने हाईकमान का आभार जताया है।हरियाणा बीजेपी ने ने स्टार्टस उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। ईस्ट लिस्ट में जहां कहीं चुकाने वाले नाम सामने आए हैं तो कुछ विधायकों के टिकट भी पार्टी ने काट दी है।
 यमुनानगर जिले की सभी चार सीटों पर  बीजेपी ने टिकट का ऐलान भी कर दिया है। यमुनानगर से बीजेपी ने तीसरी बार विधायक घनश्याम अरोड़ा पर विश्वास जताया है। टिकट मिलने की खुशी पर उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया। ढोल की थाप पर वर्कर खूब नाचते दिखाई दिए। उनके साथ विधायक घनश्याम अरोड़ा भी खूब नाचे। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने टिकट मिलने पर ही हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक मेहनती वर्कर को दोबारा पहचाना और दोबारा टिकट देकर जनता की सेवा करने का मौका दिया। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं  को कहा कि अब चुनाव की तैयारियां तेज कर लीजिए क्योंकि अब वक्त बेहद कम रह गया है। बता दे की विधायक घनश्याम अरोड़ा को भाजपा ने तीसरी बार लगातार टिकट दिया है। वह दो बार से लगा तारीफ नगर से विधायक है। हालांकि यमुनानगर से बीजेपी के टिकट के दावेदारों में कई नाम शामिल थे। लेकिन पार्टी ने दोबारा घनश्याम अरोड़ा पर विश्वास जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here