5 सितम्बर, रादौर-–पिछले कई दिन से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकट को लेकर चल रही कश्मकश पर बुधवार को विराम लग गया। देर शाम भाजपा हाइकमान ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली ही लिस्ट में रादौर विधानसभा से भाजपा ने पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतरने की हरि झंडी दे देती। टिकट की घोषणा होते ही राणा के समर्थक उनके निवास पर पहुँचे और लड्डू बाँटकर ख़ुशी का इजहार किया।
विधानसभा के विकास के लिए करूँगा काम
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक व भाजपा उम्मीदवार श्याम सिंह राणा ने टिकट के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व रादौर की जनता का आभार जताया। राणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा के अधूरे पड़े कार्यों को गति देना व युवाओं को रोज़गार के साधन उपलब्ध कराना मुख्य कार्य रहेगा।आपको ब्तादें की श्यामसिंह राणा रादौर से 2014 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे,लेकिन 2019 में पार्टी ने उनकी टिकट काट रादौर विधानसभा से पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज को चुनावी मैदान में उतार दिया था। लेकिन पूर्व मंत्री को कांग्रेस विधायक बीएल सैनी ने शिकस्त दी थी। बाद में श्यामसिंह राणा भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल हो गए थे। पिछले दिनों ही राणा एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गये थे और एक बार फिर रादौर से टिकट पाने में कामयाब रहे।







