रेवाड़ी,29 अगस्त ( TSN)-किसानों को लेकर दिए गए बयान के बाद किसान संगठनों में भाजपा सांसद एवं फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर भारी रोष व्याप्त हैं। रेवाड़ी की अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप द्वारा आज भाजपा सांसद एवं फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार और कंगना रनौत के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। रोष व्याप्त कर रहे किसान नेताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंका.
किसान नेताओं ने भाजपा पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा हैं की हरियाणा चुनावों में कंगना रनौत प्रचार के लिए आई तो वह काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे.साथ ही भाजपा का चुनाव में बहिष्कार भी करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कंगना रनौत पर कार्रवाई की मांग भी की हैं। उन्होंने कंगना रनौत को नसीहत देते हुए कहा की राजनीति उनके बस की बात नही है, इसलिए समय रहते वह अपनी नाटक मंडली में वापस चली जाए तो अच्छा रहेगा।







