Home Ambala अम्बाला व सब डवीजन नारायणगढ़ में हुई नैशनल लोक अदालत…12619 मुकदमों का...

अम्बाला व सब डवीजन नारायणगढ़ में हुई नैशनल लोक अदालत…12619 मुकदमों का हुआ निपटारा

164
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-अम्बाला व सब डवीजन नारायणगढ़ में नैशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । नैशनल लोक अदालत कंचन माही जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें कुल 24184 मुकदमें रखे गए और 12619 मुकदमों का निपटारा हुआ। परवीन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवम सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला ने बताया कि  इस लोक अदालत में कुल सात बेंच लगाए गए थे जिसमें सभी प्रकार के केस जिसमें खास कर के चेक सम्बंधित केस, पारिवारिक मसलों के केस, आपराधिक किस्म के केस, वाहन मोटर अधिनियम के केस, चालान, फौजदारी, व् दीवानी मुकदमें रखे गए। इस लोक अदालत में जिला अम्बाला व सब डवीजन नारायणगढ की 7 अदालतों में स्पेशल बेंच बनाकर लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 24184 मुकदमें रखे गए और 12619 मुकदमों का निपटारा हुआ। मोटर यातायात दुर्घ*टना के मुकदमों में रूपए 1,21,90,000/- की धनराशि का निपटारा हुआ।
इन मामलों का हुआ निपटारा 
परवीन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवम सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 808 केस रखे गए जिनमें से 658 केसों का निपटारा हुआ, अपराधिक किस्म के 724 केस रखे गए जिनमें से 341 केसों का निपटारा हुआ, इलेक्ट्रिसिटी के 401 केस रखे गए जिनमें से 241 केसों का निपटारा हुआ, लेबर के 8 केस रखे गए जिनमें से 5 केसों का निपटारा हुआ, मोटर वाहन दुर्घ*टना के 78 केस रखे गए जिनमें से 23 केसों का निपटारा हुआ, वैवाहिक किस्म के 356 केस रखे गए जिनमें से 146 केसों का निपटारा हुआ, चेक बाउंस के 1802 केस रखे गए जिनमें से 582 केसों का निपटारा हुआ, अन्य दीवानी किस्म के 3157 केस रखे गए जिनमें से 444 केसों का निपटारा हुआ, रेवेन्यू किस्म के 3284 केस रखे गए जिनमें से 3149 केसों का निपटारा हुआ वा अन्य किस्म के 13566 केस रखे गए जिनमें से 7030 केसों का निपटारा हुआ।मौके  पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के सौजन्य से  राष्ट्रीय लोक अदालत में एक एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों को विभिन्न ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी।
हैल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं सम्पर्क 
 परवीन सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने यह भी बताया कि कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन में माह में 2 बार जेल लोक अदालत का आयोजन पहले एवं तीसरे बुधवार को किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमें स्थायी लोक अदालत में लगाकार निपटाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि  स्थायी लोक अदालत, जिला एडीआर सेंटर, अम्बाला में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमें लगा सकते है। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं. 0171-2532142 व 9991112660 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here