Home Haryana करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भरा पर्चा..भूपेंद्र सिंह हुड्डा और...

करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भरा पर्चा..भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष रहे मौजूद

131
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- चुनावी गर्मी के बीच आज काफी करनाल में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। आज भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने दिव्यांशु बुद्धिराजा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने भी करनाल उपचुनाव को लेकर अपना नामांकन भरा। हालांकि उनके नाम को लेकर अभी तक कांग्रेस द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी उनके साथ मौजूद रहे।
 मीडिया से बातचीत में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और कांग्रेस ही जीतेगी। विधानसभा प्रत्याशी के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि त्रिलोचन सिंह ने पर्चा भरा है,  लिस्ट बाद में आ जाएगी। वहीं कांग्रेस की तरफ से विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है।विधानसभा की टिकट के सवाल पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हों तो वह ऑफिशियल नामांकन ही होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने साढे 9 साल के कार्यकाल में कभी करनाल की जनता के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना में घोटाले के भी आरोप लगाए। त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बाहरी बताते हुए कहा कि यह करनाल की जनता के साथ अन्याय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here