Home Crime प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, जानिए क्यों

प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, जानिए क्यों

172
0

पलवल (अंकुर कपूर):हरियाणा के पलवल में प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को खौफनाक मौत दे दी। इतना ही नहीं वह हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। मामला पलवल बहीन थाना अंतर्गत भमरौला जोगी गांव का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक महिला का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेतों में लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिसके गले में उसकी चुन्नी बंधी हुई थी जिससे उसका गला घोट कर हत्या की गई थी। महिला की शिनाख्त प्राची उर्फ पम्मी के रूप में हुई, जो भमरौला जोगी गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी बताई गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देर रात पलवल जिला अस्पताल पहुंचा दिया जिसका आज पोस्टमार्टम कराया गया। पलवल के बहींन थाने में दर्ज की गई एफआईआर तथा पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह एवं मृतका के पिता के अनुसार प्राची और पम्मी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व भमरोला जोगी गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ की गई थी। जिनका एक करीब 5 वर्ष का एक बेटा भी है। मृतका के पिता ने बताया कि आरोपित धर्मेंद्र का किसी एक लड़की के साथ पिछले 2 सालों से चक्कर चल रहा था। जिसे फरीदाबाद में रख रहा था कई बार भी उसे अपने गांव में अपने घर पर भी लेकर गया था। जिसके कारण पत्नी उससे नाराज थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पिछले 2 सालों में धर्मेंद्र को उसके परिवार तथा पत्नी के परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों ने भी काफी समझाया था लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार उसने दूसरी औरत के लिए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र, बहन और 5 अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहींन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच कराई गई थी। मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here