Home Haryana फोटोग्राफर से राजनेता तक का सफर, जेजेपी के प्रत्याशी …CM नायब...

फोटोग्राफर से राजनेता तक का सफर, जेजेपी के प्रत्याशी …CM नायब सैनी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

103
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- जेजेपी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, विधानसभा उपचुनाव में नायब सैनी के आगे करनाल से जेजेपी ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा है वो पेशे से एक फोटोग्राफर हैं, पंजाबी समाज से आते हैं और लंबे समय से चौटाला परिवार से जुड़े हुए हैं  पहले इनेलो और जब जेजेपी बनी तो फिर इसी पार्टी के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया।
राजिंदर मदान उर्फ रामा मदान करनाल से विधानसभा उपचुनाव जेजेपी पार्टी से लड़ेंगे।उन्होंने इसके लिए 36 बिरादरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर लोगों की छाया दिखाता है, असलियत दिखाता है। फोटोग्राफर होना आसान नहीं होता , आप सुनते हैं चाय वाला पीएम बन गया तो पता नहीं फोटोग्राफर तो क्या बन सकता है। उन्होंने कहा कि जहां चुनौतियां कम हो वहां मजा नहीं आता , चुनौती होती है वहीं मजा आता है। हम देवीलाल के सिपाही है, संघर्षशील सिपाही हैं, नामांकन पर दुष्यंत चौटाला आएंगे ।राजिंदर मदान उर्फ रामा मदान  ने कहा कि  उनके  साथ पार्टी का एक एक वर्कर खड़ा है,समाज खड़ा है। जब उनसे पूछा गया कि नेता छोड़कर जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मेला होता है , लोग आते जाते हैं, और मजबूत होगी पार्टी हमारी करनाल में ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here