पलवल(TSN): पलवल जिला पुलिस की ओर से युवाओं को न+शे से दूर रखने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी गांव कारना में पुलिस पब्लिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडिशनल एसपी जसलीन कौर ने किया। इस अवसर पर खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार, हथीन गेट चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एडिशनल एसपी जसलीन कौर ने बताया की हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पूरे प्रदेश में युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर व उन्हें न+शे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत पब्लिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया।उन्होंने कहा की युवाओं को न+शे की लत छोडक़र खेल व शिक्षा की तरफ ध्यान देना होगा, ताकि बेहतर समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन्हें केवल तराशने की जरूरत है। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्रीय हित के लिए युवा न+शे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे, न+शा युवाओं का भविष्य व सामाजिक सम्मान को खत्म कर देता है। युवा खेलों से जुडक़र खुद भी न+शे से दूर रहे वहीं अपने घर व समाज में भी न+शा करने वालों को न+शा न करने और न+शे को छुड़वाने के लिए प्रयास करें। वर्तमान में टेक्नोलॉजी के नए-नए अविष्कार होने के कारण साइबर अप+राध के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने युवाओं से साइबर अपरा+धियों के द्वारा अप+राध के तरीके अमल में लाए जाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वहीं युवाओं को साइबर अपरा+ध से सतर्क रहने व साइबर अप+राध से बचने की जानकारी गांव के बुजुर्ग व अन्य व्यक्तियों को को भी इसके बारे में जागरूक करने के लिए कहा।







