पंचकूला, 26 अगस्त: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संकल्प पत्र समिति के सदस्य ड़ॉ संजय शर्मा ने पंचकूला ज़िले के मोरनी मंडल में समाज के विभिन्न वर्गों एवं बिरादरियों से सीधा संपर्क करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लिखित सुझाव एकत्र किए. जिसे भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में जोड़ा जायेगा।ड़ॉ शर्मा ने बताया कि मोरनी क्षेत्र से प्राप्त अधिकांश सुझाव ज़मीन के मालिकाना हक़ को लेकर है, ऐसे अधिकांश परिवार जो पुश्तों से मोरनी में रह रहे है,उन्हें आज भी नौतोड़ के तहत ज़मीन या मकान का मालिकाना हक़ नहीं प्राप्त है.
मोरनी क्षेत्र की जनता भी विकास की मुख्य धारा से जोड़े
मोरनी वासियों ने यह भी मांग की है कि पडोसी राज्य हिमाचल में रहने वाले लोगो को पहाड़ी राज्य होने के नाते जो विशेष रियायते सरकार से मिलती है, वो हरियाणा सरकार मोरनी क्षेत्र को भी दे,जिससे मोरनी क्षेत्र की जनता भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। संकल्प पत्र में मोरनी को विशेष तरजीह देने के लिए भाजपा के इस पहल का मोरनी क्षेत्र के सरपंचो, ब्लॉक समिति सदस्यों, पंचायतों एवं स्थानीय निवासियों ने खुले दिल से स्वागत किया। ड़ॉ संजय शर्मा ने कहा भाजपा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए आमजन से सम्बंधित धरातल से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं के निदान को पहले प्राथमिकता देती है, इसके उलट हरियाणा की विपक्षी पार्टिया विशेषकर कांग्रेस के सत्ता में आने का एक मात्र लक्ष्य होता है महज अपना और अपनों के परिवारों का विकास, कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे एवं घोषणाएं व्यावहारिक दृष्टि मात्र एक छलावा है, कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं का अनुमानित खर्च अगर निकाला जाये तो ये हरियाणा के कुल सालाना बजट से भी ज्यादा बैठता है.
इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हरियाणा की जनता को किस हद तक गुमराह करने का कार्य कर सकती है.हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान को लेकर जिस प्रकार झूठी अफवाहें फैलाई, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया ये बात जनता अब भली भांति समझ चुकी है और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली और कांग्रेस को अच्छा सबक सिखाते हुए हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। संकल्प पत्र एकत्रीकरण अभियान में उपस्थित पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा जिस प्रकार भाजपा ने 2019 के अपने संकल्प पत्र में जो वादे किये थे उन सभी वादों को पूरा करके दिखाया उसी प्रकार 2024 विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र के प्रत्येक वादों को पूरा करने का कार्य भाजपा करेगी।