Home Haryana 2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं पन्ना...

2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं पन्ना प्रमुख: बिप्लब देब

149
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- सोहना में आज भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव पहुंचे । भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का सोहना के भाजपा विधायक कुंवर संजय सिंह ने जोरदार स्वागत किया
सोहना में हुआ भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन
सोहना में बुधवार को आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हाल ही में संसद में भारत सरकार द्वारा बनाएं गए तीनों नए कानून सम्पूर्ण भारतीय है और गुलामी की जंजीरे तोड़ने वाले हैं। मोदी सरकार ने ब्रिटिश राज और ब्रिटिश काल के गुलामी के सारे चिह्न समाप्त करके संपूर्ण भारतीय कानून बनाए हैं। आ+तंकवादी गतिविधियों, मॉब लिंचिंग, भारत की संप्रभुता को खतरा पैदा करने वालों को अपराध करने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों और पार्टियों की आलोचना करने वालों को भी राजद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया जाता था, लेकिन अब नए कानून के मुताबिक केवल देश के विरूद्ध और देश की संप्रभुता के खिलाफ बोलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना 
देब ने कांग्रेस को भी परिवारवाद पर घे+रा और कहा कि कांग्रेस में कोई भी साधारण कार्यकर्ता उच्च पद तक नहीं पहुंच सकता। जबकि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने काम के बल पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकता है। पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए प्रदेश प्रभारी ने 2024 चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एक एक पन्ना प्रमुख संकल्पित है। जबरदस्त कोहरा और कड़कड़ाती ठंड में आए पन्ना प्रमुखों ने भी पूरा जोश दिखाते हुए भाजपा जिंदाबाद और जय भाजपा, तय भाजपा के नारे लगाए।
पन्ना प्रमुखों की बदौलत केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार बनेने वाली भाजपा सरकार 
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर ने भी संबोधित किया। बिप्लब देब ने यहां अपने संबोधन में कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही 2024 में केंद्र में मोदी और हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार तीसरी बार बनने वाली है। मिशन-2024 के लिए जीत का मंत्र देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। आम जनता का भी आह्वान करते हुए देब ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों और मोदी सरकार की तुलना करेंगे तो आप देखेंगे कि इन साढ़े नौ सालों में देश ने जबरदस्त तरक्की की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here