Home Haryana हरियाणा में 13-14 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

हरियाणा में 13-14 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

15
0
xr:d:DAFm_Hmg7Dk:1524,j:7066557982642135499,t:23112403

पानीपत  | प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि रात में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, साफ आसमान और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में कमी आई है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। इसी कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है।

13-14 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि इस दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क लेकिन परिवर्तनशील बना रहेगा।

तापमान में गिरावट जारी

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। 9 अप्रैल को सबसे कम तापमान पानीपत में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम है।

बारिश और ओलावृष्टि के बाद बने साफ मौसम और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में रात के समय ठंडक का असर बना हुआ है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here