Home politics नायब सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज..प्रोटोकॉल के हिसाब से चार उपमुख्यमंत्री...

नायब सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज..प्रोटोकॉल के हिसाब से चार उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जा सकते

131
0

कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का भव्य स्वागत हुआ इससे पहले भाजपाईयों द्वारा उनका रोड शो भी निकाला गया । नायब सैनी ने कांग्रेस खासकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा कि वो गुमराह करने की राजनीति मत करें क्योंकि प्रोटोकॉल के हिसाब से चार उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जा सकते ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बीते 9 वर्षों में केंद्र में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाई है । उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचना है ।2024 में जनता ने भी तय कर लिया है कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को सत्तारूढ़ किया जाएगा । उन्होंने विपक्ष पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते नहीं थकते थे कि मंदिर  वहीं बनाएंगे लेकिन डेट नहीं बताएंगे, अब मंदिर भी वही बनेगा वह डेट भी 22 जनवरी 2024 ही रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here