Home Haryana अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई...

अंबाला छावनी के 32 वार्डों में एक माह चलेगा सेवा, संकल्प, सफाई अभियान

16
0

अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अंबाला छावनी ने  17 अक्टूबर तक एक महीने के विशेष सेवा, संकल्प, सफाई अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत छावनी क्षेत्र के सभी 32 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ अंबाला छावनी के सदर बाजार से किया गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त के साथ कई पार्षद और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के तहत सदर बाजार की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

भाजपा पार्षद शिव काकरान ने बताया कि नगर परिषद की ओर से अंबाला छावनी के निवासियों के लिए टोल फ्री नंबर 7082955586 जारी किया गया है। किसी भी क्षेत्र में सफाई से संबंधित समस्या होने पर नागरिक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी, पार्षद या मुख्य सफाई निरीक्षक मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करवाएंगे।

पार्षद निधि गर्ग के पति अंशुल गर्ग ने कहा कि अभियान के दौरान छावनी क्षेत्र में जहां भी कूड़ा-कचरा जमा है, उसे हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष के पति परमजीत सिंह ने सफाई कर्मचारियों से भी अभियान में सहयोग करने और अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। अभियान के तहत सड़कों, नालियों और बड़े नालों की नियमित सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंचकर सफाई संबंधी समस्या का समाधान करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here