Home Crime पानीपत में दर्दनाक हादसा: सड़क क्रॉस कर रहे 7 साल के बच्चे...

पानीपत में दर्दनाक हादसा: सड़क क्रॉस कर रहे 7 साल के बच्चे को निजी बस ने कुचला

173
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत जिले में बस स्टैंड के सामने GT रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सड़क क्रॉस करते समय एक 7 साल के बच्चे को निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में बस की चपेट में आने से बच्चे की कमर से नीचे पैर, प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक ई-रिक्शा में घायल बच्चे को लेकर मां रोती-बिलखती नजदीक ही सिविल अस्पताल पहुंची। वहीं मौके पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। आरोपी बस चालक को हिरासत में लेकर बस को सिटी थाने में ले जाया गया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्चे की मां उपासना ने बताया कि वह पानीपत के छोटूराम चौक की रहने वाली है। वह आज सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके करनाल जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से GT पार कर दूसरी ओर जा रही थी। क्योंकि करनाल की ओर जाने वाली बस सिटी थाने के बाहर से मिलनी थी। जब वह सड़क क्रॉस कर रही थी, तो पानीपत से असंध जाने वाली प्राइवेट बस रूकी हुई थी। जब वह क्रॉस करने लगी तो ड्राइवर ने अचानक बस को चला दिया और उसके पीछे चल रहा उसका 7 वर्षीय बेटा लक्की बस के अगले टायर के नीचे आ गया। टायर के नीचे आने से लक्की की टांग और प्राइवेट पार्ट सहित कई गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में मां अपने बच्चे को पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here