Home Haryana भाविप सदस्यों ने शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस...

भाविप सदस्यों ने शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

7
0

अंकुर कपूर , अम्बाला   | भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा द्वारा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद व विवेक गुप्ता, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल, पखवाड़ा संयोजिका मंजू गर्ग के मार्गदर्शन में चल रहे द्वि-साप्ताहिक सांस्कृतिक पखवाड़े के 10वें दिन शहर के सैक्टर 7 स्थित मेजर अमित आहूजा पार्क में शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी । शहीद मेजर अमित आहूजा अमर रहे एवं भारत माता की जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा ।

इसके उपरांत पंचायत भवन के सामने स्थित शहीद मेजर अमित आहूजा चौंक की सफाई कर उस पर पुष्पमाला से श्रद्धांजलि दी।‌ परिवार से बड़े भाई समाजसेवी अतुल आहूजा ने बताया कि मेजर अमित 22 अगस्त,2001 को जम्मू कश्मीर के गुरेज सैक्टर में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में परिवार द्वारा हर वर्ष आर्मी स्कूल में होनहार छात्र को रनिंग ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार, डीएवी कॉलेज में कंम्पयूटर लैब, हर वर्ष डीएवी कॉलेज में रक्तदान शिविर व शहीद मेजर अमित आहूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।

इस सभा में शाखा के अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, अतुल आहूजा, राकेश मक्कड़, मनोज गर्ग, सुशील गुप्ता, रविन्द्र ग्रोवर, सुमित जैन, संगीता आहूजा, श्वेता आनंद व समाज के क‌ई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here