चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रदेश में बढ़ते जानलेवा नशे के चलन के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चि+ट्टे का नशा, इंजेक्शन का नशा, जह+रीली श+राब का नशा लगातार बढ़ रहा है। हालत ये हैं कि हरियाणा के हर गांव में एकांत जगह पर खाली सिरिंज देखने मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ते नशे का मुख्य कारण युवाओं को नौकरी नहीं मिलना भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस स्तर पर नशे का कारोबार पनप रहा है, वह बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के बिना मुमकिन नहीं है।
हरियाणा में युवाओं का नशे की ओर बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी
अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार चाहे तो प्रदेश में फैलते नशे पर रोक लग सकती है, लेकिन अधिकारियों और नेताओं की सरपरस्ती में नशे का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा एसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा में नशे से 2016 से 2023 के दौरान 500 से ज्यादा मौ+तें हुई हैं, जबकि हरियाणा सरकार बताती है कि 39 ही मौ+तें हुई हैं। ये साफ बताता है कि हरियाणा सरकार न केवल हरियाणा में नशा रोकने में नाकाम रही है, बल्कि आंकड़ों के साथ भी फेरबदल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं का नशे की ओर बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी है। हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं और नशा त+स्करों को सरकारी संरक्षण है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशा और अपराध की तरफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से बरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म करने के लिए इस सरकार का बदलना जरूरी है। इसलिए हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।







