बल्लभगढ़ (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के सबसे पुराने बल्लभगढ़ बाजार में ऑटो चालक सिरदर्द बने हुए हैं। बता दें कि गुप्ता होटल वाहनों की भीड़ और दिन में लगने वाले जाम को देखते हुए होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस की तरफ से तैनात किए गए हैं। मोहना मार्ग जेवर उतर प्रदेश तक के गावों के शहर को जोड़ता है, सबसे लंबा रूट हो जाने के कारण वाहनों की संख्या ज्यादा है। कई गांवों और कॉलोनियों के लोग गुप्ता होटल से जाकर बाजारों में खरीदारी करते हैं। ऑटो चालक की मनमानी के कारण जाम की समस्या लग जाती है।
वहीं लोगों की मानें तो यहां पर सुबह लगातार जाम की समस्या बनी रहती है ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हैं। कही भी ऑटो को खड़े कर देते हैं जिससे कि जाम लग जाता है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्ड की तैनाती भी की है जो जाम को खुलवाने का काम करते हैं।







