Home Crime Suspend IPS आशीष कपूर का महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल,...

Suspend IPS आशीष कपूर का महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

274
0

चंडीगढ़ (एकता): आशीष कपूर पंजाब पुलिस के तेज तर्रार आफिसरों में से एक माने जाते हैं। अब पंजाब के सस्पेंडेड एआईजी आशीष कपूर की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो 2018 का वीडियो है, जो जीरकपुर थाने का है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये वीडियो उस समय का जब महिला के वकील ने हाईकोर्ट के जज को पेशी के दौरान दिखाया था। कोर्ट ने इस वीडियो पर पंजाब सरकार के वकील से जवाब मांगा था। बताया जाता है कि आशीष कपूर पर महिला से एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप हैं। इस मामले में उनको कोर्ट ने जमानत भी नहीं दी थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि अमृतसर सेंट्रल जेल में आशीष कपूर एआईजी ने साल 2016 में कुरुक्षेत्र के रहने वाले पूनम राजन को मदद पहुंचाई थी, जब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में पुलिस रिमांड पर थी तो आशीष कपूर ने उनकी जमानत करवाई थी।

एआईजी आशीष कपूर 2016  में सेंट्रल जेल अमृतसर में अधीक्षक पद पर तैनात थे। उस समय उनकी मुलाकात कुरुक्षेत्र की पूनम राजन से हुई थी। पंजाब की स्टेट विजिलेंस टीम ने एआईजी आशीष कुमार को साल 2016 के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट का मामला चल रहा है। दरअसल उन्होंने पूनम राजन की गलत तरीके से मदद की। जो उन्हें सजा भुगतनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here