Home Crime थाना कलां गांव में घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव, हत्या...

थाना कलां गांव में घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

5
0

खरखौदा | खरखौदा के गांव थाना कलां में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बुजुर्ग का शव घर के अंदर मिला, जबकि घटना के बाद से उनका बेटा लापता है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या से जोड़कर देख रही है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

मंगलवार सुबह गांव निवासी बुजुर्ग सरदार अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मौके से खून से सने कपड़े मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक का बेटा ब्रह्मदास घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार ब्रह्मदास लंबे समय से नशे की लत से परेशान था और करीब एक महीने पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर लौटा था।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस लापता युवक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here