Home Crime बहादुरगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

5
0
Screenshot

बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव आसंडा में रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक पर सवार दो हमलावरों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद राठी ने बताया कि उनका 33 वर्षीय पुत्र मंजेश खेती-बाड़ी का कार्य करता है। रात करीब 9:15 बजे मंजेश अपनी इंडेवर गाड़ी से घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के बाहर अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाहर निकलने पर देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक मौके पर मौजूद थे। बाइक के पीछे बैठे हमलावर ने मंजेश को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली मंजेश की कमर में जा लगी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल मंजेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here