फतेहपुर-:फतेहपुर क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर और अवैध माइनिंग से जुड़े वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।ताजा मामला फतेहपुर-बिल्लोच से जवा रोड का है,जहां बिना नंबर प्लेट के चल रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं,लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
घटना के बाद कार चालक भागीरथ ने बताया कि तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक सामने आया और कार को टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में बिना नंबर प्लेट और नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ रहे हैं।वहीं भागीरथ के पिता यादराम ने कहा कि जवा गांव में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध माइनिंग का काम लगातार जारी है,लेकिन रोकथाम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर और ट्रकों की वजह से पहले भी करीब पांच लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और अवैध माइनिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।







