Home Haryana भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ ने सदस्यता अभियान के लिए टीम पंचकूला...

भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ ने सदस्यता अभियान के लिए टीम पंचकूला को दी बधाई

124
0
पंचकूला: 28 दिसंबर: प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा अपने पंचकूला प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठके ली। जिला मुख्यालय पंचकमल में आयोजित एक बैठक में संगठन पर्व 2024 के तहत चलाये गए सदस्यता अभियान में उत्तम प्रदर्शन के लिए फणीन्द्र नाथ शर्मा ने पंचकूला जिला संगठन की प्रशंसा करते हुए सांगठनिक चुनाव को बेहतर समन्वय और पारदर्शिता के साथ करवाने का निर्देश दिया।
 फणीन्द्र नाथ ने बताया कि अगले हफ्ते प्रदेश में चलाये गए सदस्यता अभियान की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में होनी है. जिसमे जिला अनुसार चलाये गए सदस्यता अभियान की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। फणीन्द्र नाथ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से इस माह के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ज़िले के सभी बूथों पर समूह में सुनने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रधान दीपक शर्मा ने पंचकूला में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की सफलता का श्रेय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को देतें हुए प्रदेश संगठन के प्रोत्साहन के लिए  धन्यवाद व्यक्त किया। दीपक शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को जिला संगठन के सभी चुनाव समय पर पूर्ण करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यों द्वारा मुहैया कराई गई व्यक्तिगत जानकारी के प्रमाणन हेतु तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अजय शर्मा, विशाल सेठ, परमजीत कौर जिला मुख्यालय पर नियमित उपस्थित रह कर डाटा अपलोडिंग का कार्य करवा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here