Home Haryana कैथल पुलिस की बड़ी सफलता: 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल पुलिस की बड़ी सफलता: 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

2
0

कैथल -:कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा की गई।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम जींद रोड कैथल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव सांघन निवासी बिन्टु अवैध रूप से नशीली दवाइयों की सप्लाई करता है और सिरसा ब्रांच नहर पटरी के रास्ते गांव चंदाना की ओर भारी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर जाने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। युवक की पहचान गांव सांघन निवासी बिन्टु के रूप में हुई।मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे काले रंग के पॉलीथीन बैग की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कंचन पांडे की मौजूदगी में ली गई। तलाशी के दौरान बैग से लोराजेपम टैबलेट के 146 पत्तों में कुल 4380 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। आरोपी इन दवाइयों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा दवाइयों को प्रतिबंधित घोषित किए जाने के बाद थाना तितरम में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here