Home Palwal पलवल के अमरपुर में नए पीएचसी भवन को मंजूरी, ग्रामीणों को बेहतर...

पलवल के अमरपुर में नए पीएचसी भवन को मंजूरी, ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद

2
0

पलवल:हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पलवल जिले के गांव अमरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।इसके साथ ही भिवानी जिले के गांव सूई में भी एक नया पीएचसी स्थापित किया जाएगा।अमरपुर में बनने वाले पीएचसी भवन पर करीब 439.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे,जबकि सूई में बनने वाले केंद्र पर लगभग 466.35 लाख रुपये की लागत आएगी।

सिविल सर्जन डॉ.सतेन्द्र वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है।अमरपुर में नया भवन मौजूदा पीएचसी के पास करीब दो एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच काफी बेहतर होगी और बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।डॉ.वशिष्ठ के अनुसार,इस पहल से लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा,जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।वहीं,अमरपुर के ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here