Home Haryana हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय, तापमान में 4-5 डिग्री की आएगी गिरावट,...

हरियाणा में मानसून हुआ सक्रिय, तापमान में 4-5 डिग्री की आएगी गिरावट, जानें मौसम का पूरा अपडेट

191
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में सावन की शुरुआत होने के साथ ही मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अगले 4 दिन तक यानि 8 जुलाई तक प्रदेश में मौसम सुहाना रहेगा। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश हुई। बुधवार को भी बारिश का माहौल देखने को मिला। जिससे हर जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस मानसून गतिविधि के अगले सप्ताह भी बढ़ने की संभावना है, जो 12 और 13 जुलाई तक चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here