Home Haryana कैथल में युवकों पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सख्त...

कैथल में युवकों पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

1
0

कैथल-:हरियाणा के कैथल में जींद रोड के पास युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सीआईए-1 टीम ने आरोपियों को काबू करने के बाद उनसे दोबारा ऐसी हरकत न करने का आश्वासन लिया और सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि गांव किठाना निवासी अमन ने शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत के अनुसार,24 अप्रैल को वह अपने दोस्तों साहिल (निवासी सिरटा) और मुकेश उर्फ संजू(निवासी कैथल) के साथ बाइक पर सवार होकर सरकारी अस्पताल जा रहे थे।जब वे जींद रोड स्थित टाटा मैट्रो कमर्शियल एजेंसी के पास पहुंचे,तभी एक ग्रे रंग की कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े,जिसके बाद कार सवार आरोपियों ने गंडासी और अन्य तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।घायल युवकों को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर सीआईए-1 और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here