Panchkula,4 January-:हरियाणा सरकार ने नए साल की शुरुआत में लाडो लक्ष्मी योजना में अहम बदलाव करते हुए इसके दायरे को व्यापक कर दिया है। अब यह योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
योजना से जुड़े संशोधनों की जानकारी देते हुए रुपाली विनीत जैन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र या छात्रा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसकी माता के बैंक खाते में ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे स्थानांतरित की जाएगी।सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और अभिभावकों,विशेषकर माताओं की शिक्षा में भागीदारी को सशक्त बनाना है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं
पहले केवल गरीब वर्ग तक सीमित थी योजना
अब सभी वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे पात्र
10वीं या 12वीं में 80% से अधिक अंक अनिवार्य
प्रोत्साहन राशि सीधे मां के बैंक खाते में
शिक्षा के प्रति छात्रों में बढ़ेगा उत्साह
रुपाली विनीत जैन ने कहा कि यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। इससे न केवल छात्रों को मेहनत के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि माता-पिता भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर अधिक जागरूक होंगे।
राजनीतिक हलकों में चर्चा
योजना की घोषणा के बाद राजनीतिक स्तर पर बहस भी शुरू हो गई है।कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा और बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाओं को राजनीति से ऊपर रखकर देखा जाना चाहिए।लोकतंत्र में आलोचना आवश्यक है, लेकिन जनकल्याणकारी पहलों को समर्थन मिलना भी उतना ही जरूरी है।आम लोगों का कहना है कि यदि योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया,तो यह हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।







