Home Haryana गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

17
0

चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। वह देहरादून से वापस नहीं जाएगा।” इसके साथ ही उनके भाई को भी भारत न आने की चेतावनी दी गई।

मासूम शर्मा ने बताया कि इस धमकी से उनका परिवार बुरी तरह घबरा गया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह बेहद गुस्से में थे और समझ नहीं पा रहे थे कि स्थिति से कैसे निपटा जाए। सिंगर के अनुसार, धमकी देने वाले कुछ लोग उनके एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे, जहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान गुस्से में उनके मुंह से कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए।

मामले को लेकर उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और जो कुछ हुआ वह गुस्से में हुआ, जिसके लिए उन्हें खेद है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने महिला आयोग को अपना लिखित जवाब भेज दिया है, लेकिन व्यस्तता के कारण वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो पाएंगे।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मासूम शर्मा कुछ समय के लिए नाराज नजर आए और बहस में उलझते दिखे। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। यह मामला अब धमकी, सार्वजनिक व्यवहार और महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here