Home Haryana हरियाणा में बारिश-आंधी का अलर्ट, 7-8 अप्रैल को बदलेगा मौसम

हरियाणा में बारिश-आंधी का अलर्ट, 7-8 अप्रैल को बदलेगा मौसम

14
0

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 6 अप्रैल की रात से 8 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ आंधी की स्थिति भी बन सकती है। इसी के चलते 7 और 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। बीते दिनों हरियाणा में तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

जिलावार तापमान की बात करें तो सोनीपत में न्यूनतम तापमान 16.8°C दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल में यह 17.9°C और रोहतक में 19.6°C रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। 4 अप्रैल को औसत अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 33.3°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबाला, हिसार, करनाल और गुरुग्राम सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here