Home Ambala हरियाणा के स्कूलों में अब बच्चे गुड मॉर्निंग के स्थान पर बोलेंगे..15...

हरियाणा के स्कूलों में अब बच्चे गुड मॉर्निंग के स्थान पर बोलेंगे..15 अगस्त से पूर्णत: लागू हुए आदेश

256
0
अम्बाला, 16 अगस्त –हरियाणा के स्कूलों में अब अभिवादन करने के लिए गुड मार्निंग या गुड इवनिंग जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं होगा बल्कि इनके स्थान पर अब बच्चे जयहिंद से अभिवादन करेंगे। यह नई परंपरा 15 अगस्त से  लागू हो गई है । इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
परिवहन व महिला एवं बाल  विकास मंत्री असीम गोयल ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के विद्यालयों में जय हिंद को अभिवादन के रूप में लागू करवाने को कहा है। ताकि विद्यार्थी तथा अध्यापक गुड मॉर्निंग इत्यादि अभिवादन के स्थान पर जय हिंद को अपनायें। जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया तथा लोकप्रिय बनाया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ  आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया तथा जय हिंद का नारा दिया। स्वतंत्रता के बाद जय हिंद को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अभिवादन के रूप में अपनाया गया जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे में राज्य के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुड मॉर्निंग के स्थान पर जय हिंद को अभिवादन के रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता की भावना और हमारे देश के समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान के साथ प्रेरित करना है। जय हिंद अभिवादन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की एक मजबूत भावना पैदा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here