Home Haryana हरियाणा  में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट,...

हरियाणा  में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट, सावधानी जरूरी

37
0

गुरुग्राम  | हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शनिवार के मुकाबले रविवार को औसत अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। हालांकि, बदलते मौसम के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे अचानक बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आंधी, बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहने, सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है। विशेषकर खेतों में काम कर रहे किसानों को मौसम के बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here