Home Ambala हरियाणा के इस स्कूल में शुरू की दिलचस्प पहल, बच्चे अपने टिफिन...

हरियाणा के इस स्कूल में शुरू की दिलचस्प पहल, बच्चे अपने टिफिन में ला रहे ‘गौ माता’ के लिए रोटी

269
0

टोहाना (एकता): हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए गाय को ‘गौ माता’ के नाम से पुकारा जाता है। गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन आज हम इसे कहीं ना कहीं भूलते जा रहे हैं। इसी दिशा में काम कर रही है टोहाना की शिव नंदी गौशाला।

ऐसा ही एक अनोखा मामला हरियाणा के टोहाना में सामने आया है, जहां एक स्कूल में बच्चे अपने टिफिन में गौ माता के लिए भी रोटी लेकर आते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिलचस्प बात यह है कि वह घर में भी पहली रोटी गाय के लिए ही निकालते हैं। ताकि देवताओं तो भोग लगाया जा सके।

स्कूल से मुहिम की शुरुआत

बता दें कि शिव नंदी गौशाला ने टोहाना के एसएस पब्लिक स्कूल से एक मुहिम की शुरुआत की। स्कूल के बच्चे अपने घर से पहली रोटी गाय माता के लिए लेकर आ रहे हैं। इकट्ठा की गई रोटियां गौशाला में पहुंचाई जाएंगी। जो कि गोवंशों के भोजन के लिए काम में लाई जाएंगी।

बच्चों में दान का संस्कार जरूरी

दान की आदत के संस्कार से ही बच्चों में बदलाव देखने को मिलेगा। रोज़ाना रोटी देने से बच्चों में ये स्वभावी कर्म बन जाता है और अहंकार मुक्त जीवन हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here