24 अक्टूबर, कुरुक्षेत्र- पिहोवा से कुरुक्षेत्र रोड ब्लू हेवन होटल के पास एक गरीब परिवार के घर आज सुबह 9:00 बजे अचानक से आग लग गई!आगजनी की घटना से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है.वहीं गरीब परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से सहायता करने की अपील की है!
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उसे समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था! गरीब परिवार के सभी सदस्य मजदूरी के काम पर गए हुए थे.जब सदस्य घर पर आए तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था ! परिवार के सदस्य ने बताया कि यह आ.ग लगी नहीं है लगाई गई है.हमें पता नहीं किन कारणों से यह आग लगाई है. हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी ,कोई रंजिश नहीं है ! उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से सहायता करने की अपील की है! अभी तक आ.ग लगने का कारण पता नहीं चला है!







