Home Crime महिला कोच छेड़छाड़ केस: मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में...

महिला कोच छेड़छाड़ केस: मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में अब इस तारीख को होगी सुनवाई

177
0

चंडीगढ़ (एकता): महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट केस में आज सुनवाई नहीं हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब इस केस में एक मई को फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि इस मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई होनी थी, जिस पर मंत्री संदीप ने जवाब देना था लेकिन सिविल जज तेज प्रताप सिंह रंधावा छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई टल गई।

जानिए क्या है पूरा मामला 

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here