Home Haryana 28 फरवरी को 11 वैज्ञानिक होंगे सम्मानित, CM सैनी करेंगे समारोह की...

28 फरवरी को 11 वैज्ञानिक होंगे सम्मानित, CM सैनी करेंगे समारोह की अध्यक्षता

6
0

चंडीगढ़ | हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा 28 फरवरी को हरियाणा लोक भवन में राज्य स्तरीय ‘हरियाणा विज्ञान रत्न’ और ‘हरियाणा युवा विज्ञान रत्न’ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के 11 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट शोध और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

इस राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2022 से 2024 तक के लिए चयनित वैज्ञानिकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए पांच वैज्ञानिकों का चयन किया गया है, जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए छह युवा वैज्ञानिकों को चुना गया है।

विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के अंतर्गत देश के प्रमुख शिक्षण एवं शोध संस्थानों से जुड़े युवा वैज्ञानिकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य राज्य में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मान समारोह विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here