Home Haryana पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के मलेरिया...

पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के मलेरिया मुक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग की थपथपाई पीठ

120
0
कुरुक्षेत्र,30 दिसंबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन मन की बात कार्यक्रम में मलेरिया नियंत्रण पर कुरुक्षेत्र जिले की पीठ थपथपाई। मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र का जिक्र करने पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एवम कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह ने पीएम का आभार जताया।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग निदेशक सुखबीर सिंह का कहना ये  
सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह ने  कहा कि पिछले 4 सालों आए कुरुक्षेत्र में एक भी मलेरिया का मामला सामने नही आया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान,नुक्कड़ नाटकों एवं पंचायतों के सहयोग से यह संभव हो पाया। जिला कुरुक्षेत्र में 125 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने घर घर जाकर साप्ताहिक निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी इसके बारे में जागरूक किया गया। ताकि बच्चे घर जाकर अपने माता-पिता को इस बारे में बता सके। उन्होंने कहा कि लगातार उनका प्रयास है कि इस उपलब्धि को भविष्य में भी बरकरार रखा जाएगा और तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here