Home Haryana अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ.. पश्चमी यमुना नहर स्तिथ घाटों पर उमडी...

अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ.. पश्चमी यमुना नहर स्तिथ घाटों पर उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

78
0
करनाल,08 नवंबर -पूर्वांचलवासियों ने छठ  महोत्सव की शुरुआत के लिए यमुना नदी, पश्चिमी यमुना नहर, तालाबों और अस्थाई घाटों पर स्नान किया। इसके बाद व्रत शुरू करने वाले श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार घी में पकी लौकी की सब्जी और भात ग्रहण किया, जिसे प्रसाद का रूप माना जाता है।
CM  नायब सिंह सैनी ने की 21 लाख की राशि दान 
बता दें कि  पश्चिमी यमुना नहर किनारे छठ पर्व को लेकर तैयार किये गए 24 घाट पर पूजा अर्चना शुरू हुई।गुरुवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान सूर्य को संध्या अर्घ  दिया गया। कार्यक्रम में शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। सबसे पहले यमुना नहर के पास बने सूर्य मंदिर में माथा टेका ओर फिर नहर पर बने घाट पर नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि सूर्य पुत्र कर्ण की नगरी करनाल में मुझे इस पर्व को मनाने का मौका मिला है। पिछले सालों में इस पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पिछली सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 4 करोड़ 48 लख रुपए से नहर किनारे घाटों का निर्माण करवाया गया और अब नहर के दूसरे किनारे भी एक और घाट का निर्माण किया गया है। इस बार मंदिर के और उत्थान के लिए 21लाख की राशि दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here