Home Haryana अनिल विज ने कांग्रेसी नेता किरण चौधरी द्वारा भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष...

अनिल विज ने कांग्रेसी नेता किरण चौधरी द्वारा भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष को लेकर दी शाबाशी, जानिए क्यों

198
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा की पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता किरण चौधरी के उस बयान पर शाबाशी दी जिस पर किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड़्डा पर कटाक्ष किया था। बता दें कि कांग्रेस की फूट अब किसी से भी छिपी नहीं है। कांग्रेस का कोई भी नेता अपनी ही पार्टी के लीडर पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं हटता। उसी कड़ी में हरियाणा की पूर्व कांग्रेस मंत्री किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैं उनमें से नहींं हूं, जो रात को सीएम बनकर सोता है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री खट्टर पर भी उन्होंने बयान दिया और कहा कि पिछले 10 सालों से भिवानी का बुरा हाल है। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं है।

इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने जहां हुड़्डा पर कटाक्ष को लेकर किरण चौधरी को शाबाशी दी, वहीं विकास को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो सामान रूप से हर विधानसभा को पैसे देते हैं। अब इन्होंने काम करवाने में रूचि नहीं दिखाई होंगी। इसलिए रह गया होगा। कांग्रेसी नेता ने फिर से सवाल किया कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि भाजपा अडानी को इतनी शिद्दत से क्यों बचा रही है। वही, सोनीपत की एक मस्जिद में कुछ लोगों ने हमला किया। ये सवाल पूछने पर विज ने कहा कि उन्होंने इस मामले मे छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here