रोहतक | रोहतक जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटी की जान चली गई। मृतक पिता-पुत्री डायलिसिस के लिए एक निजी अस्पताल जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान सोनीपत के गांव मौजपुर फरमाना निवासी जगदीप (52) और उनकी लगभग 14 वर्षीय बेटी दीक्षा के रूप में की है। जगदीप छह बेटियों के पिता थे। बताया गया कि दोनों सुबह ही निजी अस्पताल के लिए घर से बाइक पर निकले थे।
घटना उस समय हुई जब बाइक किलोई-पोलंगी रोड, रोहतक पर चल रही थी। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों की बॉडी के हिस्से अलग-अलग होकर बिखर गए।
पुलिस फिलहाल ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरी घटना की गहन जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतक परिवार को न्याय और सहायता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।







