Home Ambala जज्बे को सलाम! हरियाणा के छोरे हार्दिक ने महाराष्ट्र में इस प्रतियोगिता...

जज्बे को सलाम! हरियाणा के छोरे हार्दिक ने महाराष्ट्र में इस प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

250
0

झज्जर (एकता): हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपने नाम के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। वह देश-विदेश हर जगह और हर खेल में आगे चल रहे हैं। हाल ही में झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के हार्दिक अहलावत ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार चैंपियन ऑफ चैंपियंस नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हार्दिक अहलावत ने यह मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी हार्दिक ताइक्वांडो खेल में सीबीएसई नेशनल गेम्स, ओपन नेशनल गेम्स और हरियाणा फेडरेशन गेम्स में यह मेडल हासिल कर चुके हैं। हार्दिक ने इन खेलों की तैयारी शुरू कर दी है।

खास बात यह है कि महाराष्ट्र के नासिक में चैंपियन ऑफ चैंपियंस नेशनल ताइक्वांडो गेम्स का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा के युवक ने हिस्सा लिया। हैरानी की बात यह है कि हार्दिक फिलहाल बहादुरगढ़ के बाल विकास स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। वह पिछले 8 साल से ताइक्वांडो खेल ले ट्रेनिंग ले रहा है। वह इतनी छोटी सी उम्र में बड़े कारनामे कर गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। उनकी इस कामयाबी से प्रदेश के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here