अंबाला। कोचिंग सेंटर से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ और उसके परिवार से मारपीट के मामले में की गई त्वरित कार्रवाई पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट थाना पुलिस की प्रशंसा की है। मंत्री विज ने SHO सुरेंद्र को सार्वजनिक रूप से शाबाशी देते हुए कहा कि शहर में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि “अंबाला छावनी में गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है। महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित माहौल में कभी भी घर-ऑफिस आ-जा सकती हैं। यदि कोई बदमाशी करेगा, पुलिस कड़ा एक्शन लेगी।”
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
कुछ दिन पहले जनसुनवाई के दौरान पीड़िता और उसके परिवार ने मंत्री विज से शिकायत की थी। निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। आरोपियों के सिर मुंडवाकर उन्हें पुलिस ने बाजार से पैदल ले जाकर मौका-ए-वारदात पर जांच की, जिससे शहर में स्पष्ट संदेश गया कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।







