Home Crime किडनैप-मर्डर केस में SHO लाइन हाजिर, मुख्य आरोपी फरार

किडनैप-मर्डर केस में SHO लाइन हाजिर, मुख्य आरोपी फरार

129
0

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किडनैप और मर्डर केस में लापरवाही बरतने पर सेक्टर-8 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। अब इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

पूरा मामला 12 जुलाई का है, जब यूपी निवासी 20 वर्षीय आकाश को जिम संचालक सोहिल और उसके साथियों ने अगवा कर लिया। युवक को वैन में डालकर जंगल ले जाया गया, जहां हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटा गया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। 14 जुलाई को आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि फरवरी में एक शादी समारोह में हुई मामूली बहस इस जानलेवा हमले की वजह बनी। इस केस में 6 आरोपी पकड़े गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी सोहिल की गिरफ्तारी में देरी पर SHO को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल, दो आरोपी अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here