Home Haryana हरियाणा में फिर कांपी ज़मीन: फरीदाबाद बना भूकंप का केंद्र, 25 दिन...

हरियाणा में फिर कांपी ज़मीन: फरीदाबाद बना भूकंप का केंद्र, 25 दिन में छठी बार हिली धरती

182
0

हरियाणा  |  हरियाणा में एक बार फिर धरती हिली है। मंगलवार सुबह 6 बजे फरीदाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र फरीदाबाद रहा और इसका उद्गम स्थल जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।

पिछले 25 दिनों में यह छठा मौका है जब हरियाणा की धरती थर्राई है। इससे पहले महेंद्रगढ़, झज्जर और रोहतक में भी भूकंप के झटके दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार आ रहे इन झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कहां-कहां और कब हिली धरती:

  • 27 जून – महेंद्रगढ़ में 2.8 तीव्रता के झटके
  • 10 जुलाई – झज्जर में 4.4 तीव्रता, गुरुग्राम समेत कई जिलों में असर
  • 11 जुलाई – झज्जर में फिर भूकंप, 3.7 तीव्रता
  • 16-17 जुलाई – रोहतक में रात को 3.6 तीव्रता के झटके
  • 17 जुलाई – झज्जर में दोपहर को 2.5 तीव्रता का भूकंप
  • 22 जुलाई – फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का कंपन

बार-बार भूकंप क्यों?

भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, हरियाणा के महेंद्रगढ़ से लेकर उत्तराखंड के देहरादून तक एक सक्रिय फॉल्ट लाइन फैली हुई है। जब टेक्टोनिक प्लेट्स इस फॉल्ट पर खिसकती या टकराती हैं, तो भूगर्भीय दबाव के कारण भूकंप उत्पन्न होता है।

बार-बार आ रहे झटकों ने राज्य में एक संभावित बड़े भूकंप की आशंका को भी बल दिया है। विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासकर उन जिलों में जो लगातार कंपन की चपेट में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here