सोनीपत | हरियाणा के गोहाना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गृह कलह के चलते पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना गढ़ी सराय गांव की है, जहां आरोपी पत्नी ने पति पर ईंट, पत्थर और तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस के अनुसार, सुरेश की पत्नी पूनम ने किसी घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया।
वारदात की सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







