Home Haryana मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2: लाभार्थियों को मिलेगा आर्थिक सहयोग भी

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2: लाभार्थियों को मिलेगा आर्थिक सहयोग भी

150
0

हरियाणा |  हरियाणा में मंगलवार, 14 अक्टूबर को हजारों गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी का दिन है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2 के तहत राज्य सरकार पात्र परिवारों को 15 जिलों में प्लॉट आवंटित कर रही है। यह कदम उन लोगों के लिए नई शुरुआत का अवसर है, जो अब तक अपने खुद के घर का सपना पूरा नहीं कर पाए थे। योजना के तहत भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, पानीपत, नूंह, नारनौल और कुरुक्षेत्र के 145 ग्राम पंचायतों में लगभग 3,000 पात्र परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। वहीं महाग्राम सतनाली और मलाब में लाभार्थियों को 50-50 गज के प्लॉट मिलेंगे। प्लॉटों का ड्रा संबंधित जिलों के उपायुक्तों और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की निगरानी में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पहले चरण में अब तक 14 शहरों के 15,256 परिवारों को केवल 1 लाख रुपये में 30 गज के प्लॉट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अब योजना के दूसरे चरण में सरकार का लक्ष्य 561 गांवों के 1.58 लाख आवेदकों को प्लॉट देना है, जिससे राज्य भर में हजारों परिवारों को स्थायी निवास मिल सके। लाभार्थियों को सिर्फ प्लॉट ही नहीं मिलेगा, बल्कि मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें 1.38 लाख रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये और मनरेगा के तहत 10 दिन की अकुशल मजदूरी का भी प्रावधान है। इस योजना से राज्य के गरीब परिवारों को अपने घर का आशियाना और बेहतर जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here